Source: Dilip Kumar, Jaynagar, July 2025
इस साल बारिश समय पर और अच्छी हुई है, जिससे किसानों के चेहरे पर उम्मीद की रौशनी दिखाई दे रही है। खेतों में भरपूर पानी जमा है, जो धान की खेती के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गाँव के किसान अब अपने-अपने खेतों में जुट गए हैं — कोई नंदन (धान की नर्सरी) से पौधे उखाड़ रहा है, तो कोई खेत में रोपनी कर रहा है। रोपनी का यह समय गाँव की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा होता है, जिसमें मेहनत के साथ-साथ एक खास किस्म की सामाजिकता भी नजर आती है।
वर्षा की मेहरबानी और खेतों की तैयारी — जयनगर में धान रोपनी का समय!
धान की रोपनी शुरू — प्रकृति और परिश्रम का सुंदर संगम।

Very nice
💚