जयनगर हमारा गाँव है—जहाँ खेतों की हरियाली मन को सुकून देती है, पगडंडियाँ अपनेपन से बुलाती हैं, और खलिहानों की चहल-पहल जीवन की धड़कन जैसी लगती है। इस मिट्टी की खुशबू में मेहनत और प्यार दोनों रचे-बसे हैं। जहाँ य़े पगडंडियाँ बच्चों की खेलती टोलियों से गूंज उठती हैं, वहीं खेत-खलिहान परिवारों के गर्व और बीते दिनों की यादों को सँजोए हुए गांव के अहम हिस्से बने हुए हैं ।
बीते दिनों की छोटी-छोटी बातें ही हमारी असली पूँजी हैं। यही कहानियाँ तस्वीरों, वीडियो और गाँववालों की यादों के जरिए हम सब मिलकर संजोएंगे—ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी जयनगर को वैसे ही महसूस कर सकें जैसे हमने जिया है।
जयनगर—एक गाँव से बढ़कर, हमारी धरोहर।
समय के साथ बदलाव आना स्वाभाविक है। दस–बीस साल पहले का गाँव, लोगों का रहन-सहन और रोज़मर्रा के काम आज जैसे नहीं रहे। कभी कोयल नदी के साफ, छिछले पानी में ढेरों छोटी मछलियाँ दिखती थीं, जो अब नहीं दिखतीं। खलिहानों की पहले जैसी रौनक भी अब उतनी नहीं रही। लेकिन दूसरी ओर, विकास की राह में नई सुविधाएँ और नए अवसर भी जुड़े हैं, जो ज़रूरी और स्वागतयोग्य हैं। हर दौर की अपनी खासियत होती है, जो लोगों के कामकाज और जीवनशैली में झलकती है। बीते समय की यही यादें और अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणादायक और खूबसूरत तोहफ़ा हैं। इन्हें सँभालकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है—ताकि हमारी धरोहर आने वाले कल तक जीवित रह सके।

प्रमोद कुमार
📸 गाँव की तस्वीरों में कहानियाँ
“हर तस्वीर अपने आप में एक कहानी है—मिट्टी की, मेहनत की और अपनापन की।”

पीछे हरे-भरे पेड़, सरसों के पीले फूलों से लहलहाते खेत और उनमें से झाँकते चेहरे।

खेतों की ओर जाने वाला यह रास्ता और मुस्कुराते हुए ये चेहरे।

गाँव के खलिहान और लोगों की व्यस्तता ।

गाँव की पगडंडी पर बच्चे और बकरी के साथ एक आम दिन।

गाँव के सड़कपर साथ-साथ चलते रिश्तेदार, आपसी बातचीत का आनंद लेते हुए।

कोयल नदी पर बालू का यह शानदार सेज, उठने-बैठने और बातें करने के लिए एक बेहतरीन जगह।

प्रकृति और बचपन: गाँव की हरियाली के बीच, जहाँ बचपन अपनी पूरी मासूमियत में खिलता है।

किसान और उसकी फसल: मेहनत का फल और परिवार की मुस्कान।

गाँव की पहचान: हरे-भरे पेड़ों के बीच, गाँव के प्यारे लोग।

यह खेत सिर्फ मिट्टी नहीं, बल्कि आने वाली फसल और उम्मीदों का प्रतीक है।

कोयल नदी की धारा, जीवन का संगीत,
हर लहर में बहते, खुशियों के गीत।

गांव की पहचान,
खेती बाड़ी और बच्चों की मुस्कान।

छठ पूजा – आस्था का पर्व।

हरे भरे खेत, पेड़ों की कतारे और बच्चों की टोली।
🧓 यादें – जो दिल में बसती हैं
“गाँव से दूर रहकर भी गाँव की खुशबू हर दिल में बसी रहती है।”
Rishab
Student (10th std.), Chennai
This is my childhood photo from village holidays. Fields, open space, and freedom to run anywhere — that was pure fun!. I live outside, but holidays in the village are still the best.

Ishanvi
Student (12th std.), Chennai
I try to visit my village whenever I get the chance. It holds countless childhood memories for me. I'm sharing a few photos, and every time I look at them, my memories of this place feel as fresh as ever.

Dayanand
Govt. employee, Chennai
भाग-दौड़ भरे शहरी जीवन से दूर, गाँव एक शांत, सुंदर और स्वच्छ वातावरण वाला स्थान है। यहाँ बच्चों के साथ खेलना, कोयल नदी में नहाना, खेतों में घूमना, लोगों के साथ समय बिताना और खेत के गन्ने का स्वाद लेना, ये सभी अनुभव आनंद और रोमांच से भरे होते हैं।

🌾 यादों के पन्नों में गाँव की तस्वीर
🎞️ दृश्यों को एआई से पुनः रचने की एक कोशिश
(पुराने पलों की झलकियों को नए रूप में –)